Tuesday, June 16, 2020

सीएनएन ने कहा- गेमचेंजर हो सकती है यह घटना, पाकिस्तानी अखबार डॉन ने कहा- झड़प के बाद कमजोर हो गया रुपया

भारत और चीन की बीच जारी सीमा विवाद सोमवार रात हिंसक झडप में तब्दील हो गया।भारत के एक कर्नल रैंक के कमांडिंग अफसरऔर दो जवान शहीद हो गए। जवाबी कार्रवाई में चीन के 3 से 5 सैनिकों के मारे जाने की खबर है।यह घटना दुनियाभर की मीडिया में सुर्खियों में हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स, अलजजीरा, द गार्डियन, बीबीसी, सीएनएन औरवॉशिंगटन पोस्ट में इस खबर कोप्रमुखता से लिया।

सीएनएन ने कहा- भारत और चीन के बीच सैन्य संघर्ष की यह घटना गेमचेंजर साबित हो सकती है। वॉशिंगटन पोस्ट ने लिखा-दो सबसे बड़े आबादी वाले देशों के विवाद असर पूरी दुनिया पर हो सकता है। वॉशिंगटन पोस्ट की भारतब्यूरो चीफ जोना स्लाटर ने लिखा- कई सूत्रों से पता चलता रहा है कि एलएसी (लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल) पर चीन की अक्रामक पेट्रोलिंग की वजह से हालात खराब होते हैं। भारत यहां मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर रहा है। इससे चीन कोअपने बेल्ट एंड रोड्स प्रोजेक्ट पर खतरा नजर आ रहा है।

डॉन ने लिखा- शेयर मार्केट में आई गिरावट

पाकिस्तान के अखबार द डॉन ने इस खबर को कवर करते हुए एक अलग नजरिया पेश किया। डॉन नेअपनी वेबसाइट पर बताया- भारत और चीन के हिंसक संघर्ष की खबरसामने आने के बाद भारतीय रुपया गिर गया। डॉलर के मुकाबले रुपया 76.04 के स्तर पर पहुंच गया। शेयर मार्केट में .04 प्रतिशतगिरावट दर्ज की गई।

सीएनएन ने लिखा- उकसावे की बयानबाजी से हालात बिगड़े

अमेरिकी टेलीविजन नेटवर्कसीएनएन के मुताबिक- यह घटना गेमचेंजर हो सकती है। भारत और चीन पिछले 45 सालों से जिस तरह से एक-दूसरे के साथ हैं, इस झड़प के बाद सब बदल सकता है। दोनों देशों के नेताओं कोराष्ट्रवाद के लिए उनकी जनता का समर्थन मिला है। दोनों नेताओं ने अपनी जनता से भविष्य में देश को महान बनाने का वादा किया है। अक्सर पब्लिक रैली में आक्रामक बयानबाजी होती है। चीनी मीडिया ने जिस तरह हाल ही में हुए पीएलए के युद्धाभ्यास को कवर किया, वह उकसाने वाला था। भारत के गृहमंत्री अमित शाह ने हाल ही में एक रैली में कहा था कि घुसपैठ करने वालोंको सजा मिलेगी।

नदियों और हिमपात से शिफ्ट हो सकती है बॉर्डर- बीबीसी

बीबीसी ने कहा कि दुनिया कीदो बड़ी सेनाएं बॉर्डर पर कई जगहों पर आमने-सामने हैं। भारत और चीन के बीच लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) पर कई जगह विवाद है। नदियों, झीलों और हिमपात की वजह से बॉर्डर केशिफ्ट होने की भीआशंका रहती है। इसके चलते भी टकराव होता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
वॉशिंगटन पोस्ट के मुताबिक- विश्व के दो सबसे बड़े आबादी वाले देशों में विवाद का पूरी दुनिया पर असर होगा। -फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YJb74G

No comments:

Post a Comment

5 investors discuss what’s in store for venture debt following SVB’s collapse

There are many questions around the implications of Silicon Valley Bank’s (SVB) collapse that won’t be answered for a long time. But there’s...